सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

घोला में चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का आभूषण बरामद

उत्तर 24 परगना : घोला थाना इलाके में दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान हाबरा के नेहरू बाग कॉलोनी निवासी सुदीप्त दे उर्फ कनाई (39) और न्यू बैरकपुर के निवासी निखिल कर्मकार (58) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में करीब 15 ग्राम का लॉकेट लगा हार, लगभग 2.5 ग्राम का एक लॉकेट, करीब 18 सेंटीमीटर लंबी सोने जैसी दिखने वाली चेन, लगभग 20 ग्राम का मंतासा, करीब 18.5 ग्राम की सीता चेन और नग लगी एक अंगूठी शामिल है।

SCROLL FOR NEXT