आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना के कल्ला ईसीएल सेंट्रल अस्पताल के पास अचानक एक टोटो पलटने से उसमें सवार दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। घायल पुलिस कर्मियों की पहचान बर्नपुर निवासी अल्पना धीवर और रुम्पा मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों घायल महिला पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों महिला पुलिस कर्मी बाराबनी थाने में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा रही थीं, तभी कल्ला अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।