पश्चिम बंगाल

टीटागढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार

Priti Yadavv

पुलिस ने 21 बोतल देशी शराब जब्त की

सन्मार्ग संवाददाता

टीटागढ़ :

टीटागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तालपुकुर बस्ती इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय संजय चौहान के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम टीटागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बिना किसी वैध लाइसेंस के धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर तालपुकुर बस्ती में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से संजय चौहान को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 600-600 मिलीलीटर की कुल 21 बोतल देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब को तुरंत जब्त कर लिया और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
SCROLL FOR NEXT