फाइल फोटो 
पश्चिम बंगाल

तालपुकुर में रेल हादसा, लाइन किनारे गंभीर हालत में मिला अज्ञात युवक

बैरकपुर : तालपुकुर के 12 नंबर रेलवे गेट के पास रेल हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रेलवे लाइन के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बैरकपुर डॉ. बी.एन. बोस महकमा अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। युवक के पास से पहचान संबंधी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। रेल पुलिस उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवक के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो तत्काल अस्पताल या रेल पुलिस से संपर्क करें।

SCROLL FOR NEXT