पश्चिम बंगाल

8 मई तक जिलों में हो सकती है बारिश

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आने वाले कुछ दिनों तक कोलकाता समेत जिलों में हल्की फुल्की बारिश के साथ सुहाने मौसम का दौर जारी रहेगा। ऐसा मौसम विभाग की ओर से बताया गया है। जानकारी के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों यानी लगभग 8 मई तक पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में परिवर्तण हाे सकता है। हालांकि किसी जगह हल्की, तो किसी जगह थोड़ी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान रविवार को कोलकाता का अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यून्तम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज यानी सोमवार को मुख्य रूप से मुर्शिदाबाद, नदिया, 24 परगना और बर्दवान में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। यही तस्वीर आने वाले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ ही उत्तर बंगाल गे जिलों में भी तीन से चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि तपमान में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है, मगर ज्यादा अंतर होने की उम्मीद नहीं है।

SCROLL FOR NEXT