पश्चिम बंगाल

बासुदेबपुर पुलिस की सक्रियता से सातवीं का छात्र सकुशल मिला

परिवार ने पुलिस का जताया आभार

उत्तर 24 परगना : जिले के बासुदेबपुर थाना क्षेत्र के श्यामनगर से 12 जुलाई को मंदिर जाने के लिए घर से निकला सातवीं कक्षा का एक छात्र लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर छात्र की जानकारी विभिन्न रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर साझा की। इसी दौरान हावड़ा रेलवे स्टेशन की रेल पुलिस ने छात्र के मिलने की सूचना दी। इसके बाद बासुदेबपुर थाना पुलिस छात्र को सकुशल वापस लेकर आई और शनिवार को उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। बेटे के सुरक्षित लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली। छात्र की मां ने पुलिस, विशेषकर अधिकारी सुनीत मंडल की तत्परता और प्रयासों की सराहना की।

SCROLL FOR NEXT