मिदनापुर: पश्चिम मिदनापुर जिले के घाटाल में दोपहर के समय झूमी नदी में नहाने गए एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम सोमनाथ पात्र (10) बताया जाता है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घाटाल थाना इलाके के किशोरचक गांव का रहने वाला 11 वर्षीय किशोर सोमनाथ पात्र दोपहर के तकरीबन साढ़े 12 बजे के समय झूमी नदी में नहाने के लिए गया था। बताया जाता है कि नहाते समय वह अचानक नदी में डूब गया। स्थानीय सूत्रों से जानकारी मिली कि किशोर जब नदी में उतरा था उस समय वहां कोई और नही था और उसे नदी के दूसरी ओर के लोगों ने डूबते देखा तो चिल्लाना शुरु जिससे गांव के कुछ लोग दौड़े और किशोर को खोजकर नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर उसके परिजन वहां पहुंचे साथ ही साथ पुलिस को सूचित किया गया। जिससे पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। घटना के कारण पूरे गांव में शोक फैल गया है।