दक्षिण 24 परगना : सुभाषग्राम स्थित विवेकानंद विद्यानिकेतन में सुभाषग्राम मित्र परिषद का सातवां सम्मेलन एवं निर्वाचन संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत परिषद के झंडारोहण के साथ हुई। स्थानीय समाजसेवी एवं परिषद के वरिष्ठ सदस्य लाल बहादुर चौधरी ने झंडा फहराया।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए परिषद के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक रमा शंकर प्रसाद ने कहा कि मित्र परिषद का मूल उद्देश्य देशप्रेम, शांति और प्रगति को लक्ष्य बनाकर परोपकार को सर्वोच्च धर्म मानते हुए समाजसेवा करना तथा अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि परिषद आगे भी इसी उद्देश्य के साथ कार्य करती रहेगी।
इसके अलावा बरूईपुर से सियालदह के बीच 12 बोगी के स्थान पर 16 बोगी की लोकल ट्रेन तत्काल चलाने की मांग भी उठाई गई। परिषद ने बताया कि वर्ष 2015 से इस संबंध में मांग की जा रही थी। सम्मेलन में कहा गया कि रेल मंत्री की ओर से 16 बोगी की लोकल ट्रेन चलाने की घोषणा की जा चुकी है।