सांकेतिक फोटो  REP
पश्चिम बंगाल

तेज रफ्तार लॉरी ने टोटो को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

टीटागढ़ : टीटागढ़ के लालकुठी मोड़ पर तेज रफ्तार लॉरी ने एक टोटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो सवार महिला, उसकी बेटी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद लॉरी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की दोपहर जूडियो शोरूम के पास हुई। टोटो बैरकपुर स्टेशन से चंदनपुकुर बाजार की ओर जा रहा था। उसमें सीमा सिंघा और उनकी बेटी पम्पा सिंघा सवार थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार लॉरी ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सीमा, पम्पा और टोटो चालक को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को तत्काल सिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉ. बी.एन. बोस अस्पताल रेफर किया गया। इधर, घटना के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया। सीमा की रिश्तेदार रीना मल्लिक ने टीटागढ़ थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCROLL FOR NEXT