राजेश, सन्मार्ग संवाददाता
मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के शालबनी स्थित शालबनी 232 (महिला) बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कमांडेंट शालू एस महाराणा की देखरेख में शालबनी हाई स्कूल और सरकारी आईटीआई कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। जिसके तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारी सेकंड इन कमांड संतरा देवी, डिप्टी कमांडेंट रबीना मलिक, डॉ. सीएमओ रोहिणी चौधरी, जयबीर शर्मा, सहायक कमांडेंट/एम और बटालियन के जवान शामिल हुए। साथ ही शालबनी स्कूल और सरकारी आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल सुधांशु नाग और सादेश भौमिक के साथ स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों ने स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा की साथ ही साथ लोगों को पर्यावरण, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल प्रभाव आदि मुद्दों के बारे में भी जागरूक किया गया।