बरामद राहत सामग्री 
पश्चिम बंगाल

संदेशखाली में हॉस्टल से मिलीं राहत सामग्री की बोरियां

शाहजहां के करीबी तृणमूल नेता पर लगा आरोप

संदेशखाली : संदेशखाली के खुलना ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक हॉस्टल के बंद कमरे से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अम्फान और यश चक्रवात के दौरान प्रभावित परिवारों के लिए भेजे गये तिरपाल, साड़ियां और अन्य राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाने के बजाय वर्षों से छिपाकर रखी गई थी। शनिवार को हाटगाछा हॉस्टल के एक कमरे से राहत सामग्री से भरी बोरियां मिलने के बाद मामला उजागर हुआ। घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राहत सामग्री के गबन में तृणमूल नेता सत्यज्योति सान्याल शामिल है। सत्यज्योति सान्याल को स्थानीय लोग शेख शाहजहां का करीबी बताते हैं। लोगों का कहना है कि आपदा पीड़ितों के लिए भेजी गई सामग्री को वर्षों तक छिपाकर रखना गंभीर अपराध है। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT