पश्चिम बंगाल

बिना ओटीपी के बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये उड़ाये

चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन में निकली रकम

Priti Yadavv

बैरकपुर : बिना जानकारी और अनुमति के बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ घंटों के अंतराल में चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 1,15,400 रुपये निकाल लिये गये। शिकायत मिलने के बाद बैरकपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बैरकपुर के संताश्री पल्ली निवासी संजय दासगुप्ता के खाते से 8 सितंबर को दोपहर 1.04 बजे से 3.56 बजे के बीच उक्त लेनदेन हुए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इनमें से किसी भी ट्रांजैक्शन की अनुमति नहीं दी थी और न ही उन्हें इसकी पहले से कोई जानकारी थी। जांच के दौरान पुलिस को कथित ठगी से जुड़े कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। इन नंबरों के अलावा संबंधित UPI रेफरेंस और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जानकारी भी खंगाली जा रही है। पुलिस लेनदेन की कड़ी के आधार पर रकम किस खाते में गयी और उसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

SCROLL FOR NEXT