पश्चिम बंगाल

धूल उड़ने को लेकर सफाईकर्मी से भिड़ा रिक्शा चालक, मारपीट का आरोप

विवाद के दौरान थप्पड़ मारने और धक्का देने की शिकायत

Priti Yadavv

कमरहट्टी : सड़क की सफाई के दौरान धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में एक सफाईकर्मी के साथ मारपीट का आरोप सामने आया है। घटना कमरहट्टी थाना क्षेत्र के ग्राहम रोड स्थित यूको बैंक के पास की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गलीघाट निवासी हादी कैलाश सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्राहम रोड पर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान धूल उड़ने को लेकर उनकी रिक्शा चालक असगर अली से कहासुनी हो गयी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर असगर ने हादी को थप्पड़ मार दिया और धक्का देकर उनके साथ हाथापाई की। घटना में हादी को कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयीं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

SCROLL FOR NEXT