पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष 
पश्चिम बंगाल

आरजी कर कांड : निर्मल घोष का विवादित बयान, पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता पर साधा निशाना

कोर्ट में पेशी के दौरान बोले-सत्ता परिवर्तन के बाद साजिश के तहत फंसाया गया

बैरकपुर: आरजी कर कांड के आरोपी पानीहाटी के पूर्व विधायक निर्मल घोष के एक बयान ने शनिवार को मामले की तपिश फिर बढ़ा दी। खड़दह से बैरकपुर महकमा अदालत ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में 78 वर्षीय निर्मल घोष ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने आरजी कर की पीड़ित महिला डॉक्टर के माता-पिता पर सत्ता के अहंकार में पागल होने का भी आरोप लगाया है। शव के जल्द अंतिम संस्कार से जुड़े सवाल पर निर्मल घोष ने अपनी भूमिका से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह मौके पर केवल श्मशान में मित्र के तौर पर मौजूद थे। उनके मुताबिक, पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक की पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में हुई और इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं था।

SCROLL FOR NEXT