पश्चिम बंगाल

बशीरहाट में बारिश का कहर, कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान परेशान

बशीरहाट : लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने बशीरहाट सबडिविजन के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। धान, जूट और विभिन्न सब्जियों की फसलें जलमग्न होने से भारी नुकसान हुआ है। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान अब आर्थिक संकट में हैं और उन्हें फसल के साथ-साथ ऋण चुकाने की भी चिंता सताने लगी है। बशीरहाट सबडिविजन के बादुड़िया, मिनाखां और हिंगलगंज सहित कई इलाकों में लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी पूरी मेहनत बर्बाद कर दी। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि फसल का नुकसान कैसे पूरा होगा और लिया गया ऋण कैसे चुकाया जाएगा। प्रभावित किसानों ने सरकार से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें और आर्थिक संकट से उबर सकें।


SCROLL FOR NEXT