झारग्राम के एक लॉज में चलाए गए अभियान के दौरान पकड़ी गई महिलाएं  
पश्चिम बंगाल

झारग्राम में पुलिस ने बड़े पैमाने पर देह व्यवसाय का किया पर्दाफाश

! 21 युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

झारग्राम : झारग्राम जिला पुलिस ने झारग्राम शहर के एक लॉज पर छापा मार कर देह व्यवसाय के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।आरोप है कि शहर के अलग-अलग लॉज में चुपके से गलत काम किए जा रहे हैं। इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने अचानक शहर के एक लॉज पर अभियान चलाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी में कुल 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 13 महिलाएं और 8 पुरुष हैं। सभी गिरफ्तार लोगों को झारग्राम पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की जा रही है झारग्राम एसडीपीओ शमीम बिस्वास के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में झारग्राम थाने के आईसी उदय शंकर घोष समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। इस अचानक पुलिस कार्रवाई से लॉज परिसर में भारी सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि यह अभियान सिर्फ एक लॉज तक ही सीमित नहीं है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या झारग्राम शहर के किसी और लॉज में भी ऐसी ही गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करके इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इस घटना में कोई और शामिल है या नहीं। घटना की पुलिस जांच अभी भी जारी है। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

SCROLL FOR NEXT