सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

फुटबॉल मैच देखने पहुंची नाबालिग से बदसलूकी का आरोप, फरार युवक घर लौटते ही गिरफ्तार

Priti Yadavv

अश्लील गालियां देने और दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद कई दिनों से तलाश में थी पुलिस

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

स्वरूपनगर :

फुटबॉल मैच देखने पहुंची नाबालिग के साथ कथित तौर पर अश्लील भाषा में गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी इलाके से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। हालांकि, मामले में नामजद अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले स्वरूपनगर के बिथारी हकिमपुर इलाके में फुटबॉल मैच आयोजित किया गया था। मैच देखने के लिए कुछ नाबालिग लड़कियां भी पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए दुर्व्यवहार किया गया। घटना के बाद नाबालिग के अभिभावकों ने कुछ लोगों के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई से बचने के लिए सभी आरोपी इलाके से फरार हो गये थे। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपियों में से एक युवक वापस अपने घर आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को बुधवार को बशीरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया।
SCROLL FOR NEXT