सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

पड़ोसी से कहासुनी के बाद ईंट से हमला, सिर फटा

Priti Yadavv

जूते से मारने और गाली-गलौज का भी आरोप

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

खरदह :

दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए पहले जूते से हमला किया और फिर ईंट से सिर पर वार कर दिया। हमले में व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद पीड़ित ने खरदह थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस के अनुसार, खरदह के सुखचर बाजार निवासी संतोष साव बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी नीलू धर से उसकी कहासुनी हो गयी। शिकायत में संतोष ने बताया कि उसने नीलू को घर जाने के लिए कहा था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद नीलू धर और उसकी पत्नी ने संतोष के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कथित तौर पर जूते से मारने के बाद ईंट से उसके सिर पर हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शिकायतकर्ता ने दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना को लेकर संतोष ने खरदह थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
SCROLL FOR NEXT