दासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक जिसे जला दिए जाने का आरोप है  
पश्चिम बंगाल

दासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक और साइकिल फूंकी जाने से हड़कंप

! धमकी भरे मैसेज से दहशत

Rajesh kumar

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर थाना इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति के घर के सामने खड़ी साइकिल और मोटरसाइकिल में रात के समय किसी के द्वारा आग लगाए जाने से दोनों जल गईं। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है वही उस परिवार के लोगों का दावा है कि उन्हें फोन से धमकियां भी दी जा रही हैं।

स्थानीय सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले श्रीपुर सामंतपारा में एक घर के बाहर रखी होंडा साइन बाइक और साइकिल में शुक्रवार की रात आग लगने से हड़कंप मच गया। परिवार का कहना है कि रात करीब 1 बजे उन्हें तेज आवाज सुनाई दी और वे बाहर आए तो देखा कि बाइक और साइकिल जल रही हैं। आग में बाइक और साइकिल पूरी तरह जल गई, साथ ही बाग में कई पेड़ भी जल गए। यह भी आरोप है कि घटना के बाद बाइक मालिक के फोन पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। जिससे दहशत और बढ़ गई। परिवार का आरोप है कि भविष्य में और भी भयानक घटनाएं करने की धमकी दी गई है। घटना से परिवार और पड़ोसी डरे हुए हैं। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके आधार पर पुलिस जांच करने में जुट गई है।

SCROLL FOR NEXT