बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के शासन थाना क्षेत्र के शिमुलगाछी इलाके में घर में अकेली नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी शाहिदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को गंभीर हालत में बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह नाबालिग घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी मोबाइल देख रही थी, तभी आरोपी घर में घुसा और जबरन उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।