पश्चिम बंगाल

'झटका' मांस की दुकान खोलने पर 10 हजार रुपये देंगे विधायक

बीजपुर में अनोखी घोषणा

बीजपुर : बीजपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सुदीप्त दास की एक घोषणा ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। विधायक ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति उनके विधानसभा क्षेत्र में 'झटका' मांस की दुकान खोलेगा, उसे उनकी ओर से 10 हजार रुपये का नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस घोषणा का प्रचार क्षेत्र में पोस्टर लगाकर भी किया जा रहा है। विधायक सुदीप्त दास का कहना है कि क्षेत्र में अधिकांश मांस की दुकानों पर हलाल पद्धति से मांस काटा जाता है, जबकि कई हिंदू बंगाली परिवार झटका पद्धति से काटे गए मांस को प्राथमिकता देते हैं। उनका दावा है कि लोगों की धार्मिक आस्था और पसंद को ध्यान में रखते हुए झटका मांस की दुकानों को बढ़ावा देने का यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पद्धति का विरोध करना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के अनुसार विकल्प उपलब्ध कराना है। उनके अनुसार, क्षेत्र में हलाल और झटका, दोनों प्रकार की दुकानों का होना आवश्यक है। विधायक ने स्पष्ट किया कि यह राशि उनकी व्यक्तिगत पहल है और इसका सरकारी योजनाओं से कोई संबंध नहीं है।

SCROLL FOR NEXT