बैरकपुर : बैरकपुर विधानसभा के विधायक कौस्तव बागची बुधवार को अचानक बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर-12 स्थित 'मां आहार' केंद्र पहुंच गए। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह 5 रुपये का कूपन लेकर उनके साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक ने बताया कि मैं आज क्षेत्र के दौरे पर निकला था। इसी दौरान नगर पालिका की ओर से मुझे जानकारी दी गई थी कि आज यहां 'मां कैंटीन' में मांस-भात की शुरुआत की जा रही है। इसके बाद वह स्वयं केंद्र पहुंचे और आम लोगों की तरह कूपन लेकर भोजन किया। कौस्तव बागची ने कहा कि कुछ लोगों ने दावा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को मछली खाना बंद करना पड़ेगा लेकिन राज्य सरकार की पहल और बैरकपुर नगर पालिका के सहयोग से आज भी मात्र 5 रुपये में लोगों को मछली-भात उपलब्ध कराया जा रहा है।