पश्चिम बंगाल

दीघा में समुद्र में डूबी नैहाटी की नाबालिग

परिवार के साथ घूमने गई थी असमीरा खातून, खराब मौसम के बीच हुआ हादसा

Priti Yadavv

नैहाटी : परिवार के साथ दीघा घूमने गई नैहाटी की 11 वर्षीय नाबालिग गुरुवार को समुद्र में डूब गई। नाबालिग की पहचान असमीरा खातून के रूप में हुई है। हादसे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दीघा पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कराई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम ओल्ड दीघा और न्यू दीघा के बीच स्थित एक समुद्र तट पर असमीरा समुद्र में उतर गई थी। इसी दौरान वह तेज लहरों की चपेट में आकर गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। नाबालिग की तलाश के लिए स्पीडबोट उतारी गई है। हालांकि, खराब मौसम और समुद्र में तेज लहरों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। बता दें कि हादसे के समय दीघा में मौसम खराब था और समुद्र भी काफी अशांत था। प्रशासन की ओर से लगातार माइकिंग कर पर्यटकों को समुद्र में नहीं उतरने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद नाबालिग समुद्र तक कैसे पहुंची, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

SCROLL FOR NEXT