योगाभ्यास करते बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त अमित कुमार सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी 
पश्चिम बंगाल

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में सामूहिक योगाभ्यास

बैरकपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त अमित कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। पुलिस आयुक्त अमित कुमार सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है, कार्यक्षमता बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपील की।


SCROLL FOR NEXT