पश्चिम बंगाल

मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया रक्तदान शिविर।

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी :

संस्था के मुताबिक, वर्ष 2022 में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 933 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था को इस बार करीब 500 यूनिट रक्त संग्रह होने की उम्मीद है।मारवाड़ी युवा मंच सेवक शाखा के अनुसार, अब तक विभिन्न रक्तदान शिविरों के माध्यम से संस्था कुल 6,451 यूनिट रक्त संग्रह कर चुकी है। संस्था का कहना है कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस सामाजिक पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

SCROLL FOR NEXT