पश्चिम बंगाल

गाय को बचाने में पलटी मारुति वैन, 5 घायल

तीन की हालत गंभीर, माल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर

Khodija Khatun (Rabia)

नागराकाटा के चंपागुड़ी हाट से रविवार दोपहर खरीदारी कर घर लौट रहे लोगों की मारुति वैन हादसे का शिकार हो गई। कूर्ती चाय बागान के अपर कूर्ती इलाके में पहाड़ी सड़क पर अचानक गाय सामने आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में चालक ने जोरदार ब्रेक लगाया। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क पर ही पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, कूर्ती चाय बागान के अपर कूर्ती क्षेत्र के करीब 12 पड़ोसी चंपागुड़ी हाट गए थे। बाजार से लौटते समय गोदाम लाइन के पास पहाड़ी सड़क पर चढ़ाई के दौरान अचानक एक गाय वाहन के सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में मुस्कान दर्नाल (22), प्रनिता दर्नाल (20), आयशा तामांग (29), जसिंता उरांव (40) और आकांक्षा उरांव (35) घायल हुईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को तत्काल सुलकापाड़ा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. एलके भास्कर ने घायलों का उपचार शुरू किया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए माल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों को उपचार के लिए माल ले जाया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद नागराकाटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

SCROLL FOR NEXT