हुगली : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद की ओर से बुधवार को उच्च माध्यमिक के रिजल्ट घोषित किये गये। इस बीच हिंदी भाषी अंचल के साथ ही हुगली के कई हिंदी स्कूलों का उच्च माध्यमिक का रिजल्ट बेहतर हुआ है। इस बीच छात्र से लेकर शक्षिक काफी खुश दिखें।
रिसड़ा राधिका टाउन हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी पाठक ने बताया कि 208 छात्रों में सभी उत्तीर्ण हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में रानी रजक 94 प्रतिशत के साथ पहला, इशिका सिंह ने 91 प्रतिशत के साथ दूसरा, काजल साव ने 91 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम में भूमि साव ने 89 प्रतिशत के साथ पहला, इशिका गुप्ता ने 88 प्रतिशत के साथ दूसरा, हिमांशु सिंह ने 88 प्रतिशत के साथ तीसरा जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में प्रगति जोशी ने 92 प्रतिशत के साथ पहला, अनुष्का सिंह ने 92 प्रतिशत के साथ दूसरा और रुद्र कुमार साव ने 80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 200 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन से पास किया है।
रिसड़ा असेंबली ऑफ लिटिल बड्स हाई स्कूल के शिक्षक प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 111 में सभी उत्तीर्ण हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में अखिलेश तिवारी ने 475 अंक प्राप्त कर पहला, सत्यम ओझा ने 475 अंक प्राप्त कर दूसरा, मुस्कान ओझा ने 473 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी और ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से 466 अंक पाप्त कर पहला, खुशी सिंह ने 443 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में निक्की मिश्रा ने 346 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
डानकुनी मॉडर्न भारती इंस्टीट्यूशन की प्रधानाध्यापिका भावना राय ने कहा कि स्कूल में छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा और परिणाम शत प्रतिशत रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में ऋषिका ठाकुर ने 424 अंक प्राप्त कर पहला, साइंस स्ट्रीम में मुस्कान हेला ने 418 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम में अस्मित महतो ने 337 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बंडेल महात्मा गांधी हिंदी विद्यालय (एच.एस) के प्रधानाध्यापक विजय प्रसाद ने बताया कि 412 अंक हासिल कर आकाश टिंटौस ने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। रिसड़ा विद्यापीठ यूनिट 2 के प्रधानाचार्य रोशन मल ने कहा कि खुशबू वर्मा ने 461 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। पायल ओझा 447 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। बांसबेड़िया गैंजेस हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विशाल तिवारी ने बताया कि 258 छात्र में 222 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। आर्ट्स में रोहित यादव ने 420 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। हुगली गौरहरी हरिजन विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य शिव बदन यादव ने बताया कि उच्च माध्यमिक में स्कूल के 136 छात्रों में 129 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम से संजना कुमारी ने 450 अंक प्राप्त कर पहला और प्रियंका साव ने 430 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आर्ट्स स्ट्रीम में अरशद खान ने 434 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। रिसड़ा स्वतंत्र हिंदी विद्यालय के प्राचार्य बी.एन झा ने बताया कि 112 छात्रों में 86 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कॉमर्स की नूतन साव ने 428 अंक हासिल कर पहला और सुनामी चौरसिया ने 423 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। रिसड़ा विद्यापीठ गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुषमा साहू ने बताया कि 199 छात्राओं में 89 % छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।