प्रतीकात्मक फोटो।  
पश्चिम बंगाल

पुराने विवाद में व्यक्ति की हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

कोर्ट में पेशी के दौरान बोला आरोपी- 2022 में मां को अपशब्द कहने का लिया बदला

Priti Yadavv

जगदल : जगदल थाना इलाके में पुरानी दुश्मनी को लेकर 49 वर्षीय राजेश तिवारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मोहम्मद सिकंदर उर्फ कारू खुद जगदल थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने उसे बैरकपुर कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान मीडिया से बातचीत में सिकंदर ने हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई। उसका दावा है कि वर्ष 2022 में राजेश ने उसकी मां के बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात को लेकर उसके मन में नाराजगी थी और उसने राजेश की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात तिनसुकिया लेन में राजेश और सिकंदर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान सिकंदर ने धारदार हथियार से राजेश के गले पर वार कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वारदात से कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान सिकंदर ने राजेश को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अब इस पुराने विवाद, धमकी और हत्या से पहले हुए घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

SCROLL FOR NEXT