सांके‌तिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

नकाशीपाड़ा डबल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो सुपारी किलर गिरफ्तार

ओडिशा और कर्नाटक से दबोचे गए आरोपी

नदिया : नकाशीपाड़ा में कांग्रेस नेता अनिसुर रहमान और उनके बेटे अबू सूफियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोहरे हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल दो सुपारी किलर को नकाशीपाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जहांगीर शेख और अमीन शेख के रूप में हुई है। जहांगीर को ओडिशा के गिरिधारीपुर इलाके से, जबकि अमीन को कर्नाटक के हरनगर से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड की जांच के दौरान दोनों आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद उनकी तलाश में दूसरे राज्यों तक टीम भेजी गई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नकाशीपाड़ा थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जांचकर्ताओं का मुख्य फोकस अब इस बात पर है कि हत्या की सुपारी किसने दी थी और वारदात को अंजाम देने के पीछे असल साजिश क्या थी।


SCROLL FOR NEXT