पश्चिम बंगाल

संदेशखाली ट्रिपल मर्डर केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के चर्चित मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर शाहजहां गैंग से जुड़े होने का आरोप है। सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद स्वपन दास, बाबलू मोल्ला, जहर मीर, मोमिन मीर, स्वपन मंडल और भानुमय मंडल को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, मामला वर्ष 2016 का है। आरोप है कि नैजाट थाना क्षेत्र के भांगीपाड़ा में राजनीतिक संघर्ष के दौरान प्रदीप मंडल, सुकांत मंडल और देवदास मंडल की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद यह मामला इलाके में काफी चर्चित रहा। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। करीब सात साल बाद जांच एजेंसी की इस ताजा कार्रवाई से संदेशखाली की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों ने आरोपियों को सजा मिलने और जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।


SCROLL FOR NEXT