पश्चिम बंगाल

लूडो खेलने को लेकर विवाद, कुदाल से वार कर वृद्ध की हत्या का आरोप

Priti Yadavv

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

मिनाखां :

लूडो खेलने को लेकर हुए विवाद में कुदाल से हमला कर 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या का आरोप लगा है। घटना मिनाखां थानांतर्गत पुटखाली के कालीतला इलाके में सोमवार रात हुई। मृतक की पहचान परान मंडल के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी समीर मंडल को गिरफ्तार किया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, परान और समीर सड़क किनारे बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर समीर ने कुदाल से परान के सिर के पीछे वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल मिनाखां ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
SCROLL FOR NEXT