फाइल फोटो 
पश्चिम बंगाल

जलजमाव से बैरकपुर के दो इलाके बेहाल

Priti Yadavv

शिकायत के बाद कैंटोन्मेंट बोर्ड ने शुरू की कार्रवाई

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर

: बैरकपुर कैंटोन्मेंट बोर्ड के अलीगल महल और बाकर महल इलाके में कई दिनों से सड़क पर जमा पानी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जलजमाव के कारण इन इलाकों में आवागमन प्रभावित हो रहा था और लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने के बाद नोआपाड़ा के विधायक और राज्य के श्रम व परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कैंटोन्मेंट बोर्ड के सीईओ से बातचीत की। उन्होंने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद मंगलवार की सुबह कैंटोन्मेंट बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और जलनिकासी का काम शुरू किया। पानी की निकासी के लिए सड़कों के कुछ हिस्सों को काटकर रास्ता बनाया गया, ताकि जमा पानी को बाहर निकाला जा सके। स्थानीय निवासी शुभम भट्टाचार्य के मुताबिक, लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई थी। मंगलवार की सुबह से बोर्ड की टीम लगातार काम में जुटी है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जलनिकासी की व्यवस्था बहाल होने के बाद इलाके में जल्द राहत मिलेगी।
SCROLL FOR NEXT