मथुरापुर के तृणमूल के सांसद बापी हालदार 
पश्चिम बंगाल

मथुरापुर संसदीय क्षेत्र में शहीद दिवस को लेकर बैठकों का दौर तेज

दक्षिण 24 परगना : मथुरापुर लोकसभा के सांसद व सुंदरवन सांगठनिक जिला के युवा अध्यक्ष बापी हालदार ने सन्मार्ग से खास बातचीत के दौरान कहा कि कोलकाता के धर्मतल्ला में 21 जुलाई यानी शहीद दिवस के आयोजन को लेकर मथुरापुर संसदीय क्षेत्र के पाथेरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर, कुलपी, रायदीघी, मंदिरबाजार और मगराहाट पश्चिम विधानसभा के विभिन्नों क्षेत्रों में विधायकों के नेतृत्व में बैठकों का दौर तेज कर दिया गया है। आगे सांसद ने कहा कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर में दीवार लेखन, फेस्टून और बैनर तेज गति से लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा सातों विधानसभा के विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बैठक कर दिशा निर्देश दिये गए। 2025 का शहीद दिवस राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए खास है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के दिशा निर्देशों को सुनने के लिए सुंदरवन व मथुरापु्र संसदीय क्षेत्र के निवासी बेताब हैं। मथुरापुर के विभिन्न इलाकों से करीब 20-25 हजार तृणमूल समर्थक व कर्मी शहीद दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे झूठे प्रचारों का भी जवाब दिया जाएगा। आगे एमपी ने कहा कि जमीनी स्तर पर मैं खुद पोस्टर लगा रहा हूं। दीवार लेखन ही सर्वोत्तम माध्यम है। इसलिए फ्लेक्स और बैनर लगाने के अलावा इलाके में दीवार लेखन की शुरुआत की गई है। दीवार लेखन लोगों को आकर्षित करता है। कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में दीवार लेखन और अधिक तेजी से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 1993 की घटनाएं ममता बनर्जी के जीवन में महत्वपूर्ण क्षण थीं । विरोध और 13 व्यक्तियों की मौत उनके राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। सत्ता में आने के बाद से सीएम ममता बनर्जी प्रतिवर्ष 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मानती हैं। इस मौके पर तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों की काफी भीड़ धर्मतल्ला में उमड़ती है।


SCROLL FOR NEXT