फाइल फोटो 
पश्चिम बंगाल

पति विदेश में, पत्नी ने नाराजगी के चलते की आत्महत्या

पूर्व मिदनापुर : पूर्व मिदनापुर जिले के खेजुरी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। मृतका का नाम सुचित्रा जन दास (21) बताया जाता है। जिसके बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। स्थानीय व पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व मिदनापुर जिले के खेजुरी थाना इलाके में रहने वाली महिला सुचित्रा जनदास का पति रत चंद्र दास पेशे से एक होटल कर्मचारी। वह लंबे समय से दुबई के एक होटल में काम कर रहा है। उनकी एक चार साल की बेटी है। करीब एक साल पहले भरत अपनी पत्नी और बेटी को गांव में घर पर छोड़कर दुबई चला गया। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों ऐसी स्थिति में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसके बाद ही सुचित्रा ने सुबह करीब पांच बजे आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में ताम्रलिप्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के देवर रामहरि दास ने बताया, उसका भाई करीब एक साल से दुबई में एक होटल में काम कर रहा है। उसका कहना है कि हममें से किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह किसी अनजान डर के कारण खुद को आग लगा लेगी।

SCROLL FOR NEXT