पश्चिम बंगाल

हालीशहर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 14 बोतल शराब बरामद

Priti Yadavv

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

हालीशहर :

हालीशहर के लाइब्रेरी घाट इलाके में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हालीशहर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 375 एमएल की 14 बोतल इंडियन मेड लिकर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बकुलतला निवासी सुब्रत मंडल (29) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात करीब 9:40 बजे एंटी-क्राइम ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि लाइब्रेरी घाट के पास एक युवक शराब बेच रहा है। इसके बाद ओसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद नायलॉन के बैग से शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, शराब रखने और उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस आरोपी के पास नहीं था। घटना को लेकर हालीशहर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
SCROLL FOR NEXT