राजेश, सन्मार्ग संवाददाता
खड़गपुर : एक दादा ने अपने पोते को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने तेज़ बहाव का सामना किया और किसी तरह अपने छोटे पोते को सुरक्षित नदी के किनारे तक पहुँचाया, लेकिन वे अपनी जान नहीं बचा सके। 69 साल के सूर्या कोटल अपने पोते को बचाने के बाद केलघई नदी के तेज़ बहाव में बह गए और लापता हो गए।