फाइल फोटो  फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल

माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए सरकार की बड़ी पहल

छात्रों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने विशेष परिवहन व्यवस्था की घोषणा की है। परिवहन विभाग के मुताबिक, परीक्षा के दिनों में कोलकाता और आसपास के जिलों के प्रमुख रूटों पर कम से कम 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा 2 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 2, 3, 6, 7, 9, 10 और 12 फरवरी को होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह समय शहर में सबसे अधिक ट्रैफिक वाला होता है, ऐसे में छात्रों को होने वाली असुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है। शनिवार को जारी अधिसूचना में पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग ने बताया कि उत्तर और दक्षिण कोलकाता के साथ-साथ आसपास के उपनगरों को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण रूटों पर ये विशेष बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन बसों का संचालन विशेष रूप से परीक्षा के दिनों में किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी देरी या तनाव के अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।

इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

रूट - अतिरिक्त बसें

बल्लीगंज – एस्प्लेनेड 2

हरिदेवपुर – हावड़ा स्टेशन 1

ठाकुरपुकुर – सियालदह 1

ठाकुरपुकुर – हावड़ा 1

कंकुरगाछी – बेहाला 2

कूदघाट – दक्षिणेश्वर 1

दक्षिणेश्वर – एस्प्लेनेड 1

गरिया – हावड़ा स्टेशन 4

जादवपुर – हावड़ा 1

बैरकपुर – हावड़ा 1

सरसुना – हावड़ा 1

दमदम एयरपोर्ट – एस्प्लेनेड 1

न्यूटाउन – सियालदह 2

डनलप – बल्लीगंज 1

SCROLL FOR NEXT