फाइल फोटो फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल

हाड़ोआ की बर्फ फैक्ट्री में गैस रिसाव, बच्चों-महिलाओं समेत 25 बीमार

बर्फ फैक्ट्री बंद कराने की मांग पर सड़क पर उतरे लोग

Priti Yadavv

बेड़ाचापा-हाड़ोआ रोड किया जाम

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले के हाड़ोआ थाना क्षेत्र के शापुकुर इलाके में रविवार की रात बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद अफरा-तफरी मच गई। गैस की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 25 लोग बीमार पड़ गए। कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर मिलते ही हाड़ोआ थाने की पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर रिसाव की वजह का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री से पहले भी गैस रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं। विरोध में लोगों ने बेड़ाचांपा-हाड़ोआ रोड पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री को बंद कराने और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।


SCROLL FOR NEXT