सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

घर निर्माण के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, पूर्व पार्षद गिरफ्तार

खड़दह : घर बनाने के एवज में रुपये मांगने के आरोप में खड़दह थाने की पुलिस ने टीटागढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 के तत्कालीन पार्षद और वर्तमान पूर्व पार्षद सोनू साव को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक महिला ने खड़दह थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि घर निर्माण के दौरान तत्कालीन पार्षद सोनू साव ने उनसे रुपये की मांग की थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सोनू साव को बुधवार को बैरकपुर अदालत में पेश किया जाएगा।


SCROLL FOR NEXT