arrested 1 
पश्चिम बंगाल

धमकी और वसूली के आरोपों में पूर्व पार्षद गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना : टीटागढ़ थाना पुलिस ने जबरन वसूली, धमकी देने और अन्य आरोपों के मामले में बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या 21 के पूर्व पार्षद तपन कुमार दे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। कई घंटों तक चली पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बैरकपुर स्थित डॉ. बी.एन. बोस महकमा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल परिसर में मौजूद मीडिया कर्मियों ने गिरफ्तारी को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही, लेकिन तपन कुमार दे ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


SCROLL FOR NEXT