सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

उत्तर बैरकपुर में पूर्व पार्षद गिरफ्तार

फेंके गए अंडे, लगे 'चोर-चोर' के नारे

Priti Yadavv

बैरकपुर : उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 के पूर्व पार्षद अभिजीत मजुमदार को रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक आरोपों से जुड़े मामले में बैरकपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को पुलिस चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें लेकर बैरकपुर स्थित डॉ. बी.एन. बोस महकमा अस्पताल पहुंची। अस्पताल परिसर में अभिजीत मजुमदार के पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनका विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे फेंके और 'चोर-चोर' के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित अस्पताल के भीतर पहुंचाया। इस दौरान मीडिया द्वारा गिरफ्तारी का कारण पूछे जाने पर अभिजीत मजुमदार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

SCROLL FOR NEXT