सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

भाटपाड़ा के पूर्व पार्षद तरुण साव गिरफ्तार

कमर में रस्सी बांध और हथकड़ी पहनाकर पूर्व पार्षद को कोर्ट ले गई पुलिस

बैरकपुर : भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 के पूर्व पार्षद तरुण साव को जगदल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनाव बाद हिंसा और 2025 में पुलिस पर हमले के मामले में वह आरोपी हैं। इसके अलावा धमकी, रंगदारी और जबरन जमीन कब्जा करने से जुड़े आरोप भी उनके खिलाफ हैं। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और शनिवार को बैरकपुर अदालत में पेश किया। अदालत ले जाते समय तरुण साव ने कहा, “हमें पता ही नहीं है कि किस वजह से हमारी गिरफ्तारी हुई है।” पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT