पश्चिम बंगाल

कॉसमॉस मॉल में दमकल विभाग की जांच, फायर सेफ्टी इंतजाम परखी

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी :

सिलीगुड़ी फायर स्टेशन ऑफिसर धर्मेंद्र कृष्ण राय ने बताया कि शहर के अलग-अलग महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक इलाकों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मॉल में लगे सुरक्षा उपकरणों और आग लगने की स्थिति में इस्तेमाल होने वाली व्यवस्थाओं को परखा गया।उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम सही स्थिति में हैं या नहीं। दमकल विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न इलाकों और प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी निरीक्षण व ऑडिट जारी रहेगा।

SCROLL FOR NEXT