प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम बंगाल

बारासात मेडिकल कॉलेज के लेडीज हॉस्टल में लगी आग

समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

बारासात : तारापीठ और कोलकाता में हालिया अग्निकांडों के बीच बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सटे एनटीएस भवन के लेडीज हॉस्टल में गुरुवार की सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। एक कमरे से धुआं निकलता देख छात्राओं ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक सुबह हॉस्टल के एक कमरे में अचानक धुआं उठने लगा। इसकी भनक लगते ही वहां मौजूद छात्राओं ने सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक दिया। अग्निकांड में कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े और कुछ जरूरी दस्तावेज जल गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस घटना का मरीजों के इलाज या अस्पताल की नियमित सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

SCROLL FOR NEXT