पश्चिम बंगाल

देगंगा में नकली लॉटरी रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

छापेमारी में बड़ी मात्रा में फर्जी टिकट बरामद

उत्तर 24 परगना : जिले के देगंगा थाना इलाके में नकली लॉटरी टिकटों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी लॉटरी टिकट बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस धंधे के पीछे एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोकन विश्वास, हारन विश्वास, बाबू अली मोल्ला और नासिर मंडल के रूप में हुई है। लंबे समय से इलाके में नकली लॉटरी टिकटों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने हमादमा बाजार इलाके में विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया और उनके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी लॉटरी टिकट जब्त किए। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी केवल टिकट बेचने तक सीमित नहीं थे, बल्कि पूरे रैकेट का हिस्सा बनकर काम कर रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली टिकट कहां छापे जा रहे थे, उन्हें किन-किन इलाकों में खपाया जा रहा था और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

SCROLL FOR NEXT