पश्चिम बंगाल

सेवा के संकल्प के साथ सजी माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदर्शनी

36 स्टॉल में सजे उत्पाद, प्रदर्शनी की आय से जरूरतमंदों की होगी मदद।

Khodija Khatun (Rabia)

मालदह : माहेश्वरी महिला संगठन, मालदह की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी रविवार को संपन्न हो गई। संगठन की ओर से आयोजित यह दूसरे वर्ष आयोजित इस प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली, रांची, गुवाहाटी और सूरत से आए प्रतिभागियों ने कुल 36 स्टॉल लगाए। विभिन्न उत्पादों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से सजे स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से बताया गया कि प्रदर्शनी से होने वाले लाभ की राशि को ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में लगाया जाता है। संगठन जरूरतमंद लोगों की सहायता, बुजुर्गों की सेवा और महिलाओं की मदद से जुड़े कार्य करता है। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को ठंड के मौसम में गर्म कपड़े उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं की सहायता भी संगठन की सामाजिक गतिविधियों में शामिल है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अन्य सेवा कार्य भी किए जाते हैं।

SCROLL FOR NEXT