सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

अशोकनगर में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Priti Yadavv

बशीरहाट : अशोकनगर के दौलतपुर कदमतला इलाके में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसे में 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर त्रिवेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकर त्रिवेदी कचुआ में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भांडारगाछा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर कदमतला के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे की सूचना मिलते ही अशोकनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी। पुलिस ने मौके से शव के हिस्से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अशोकनगर स्टेट जनरल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की भूमिका समेत हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


SCROLL FOR NEXT