पश्चिम बंगाल

होली में घर जाना होगा आसान, ईस्टर्न रेलवे के 94 स्पेशल ट्रिप का ऐलान

जरूरत पड़ने पर चलाई जाएंगी और होली स्पेशल ट्रेनें

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : होली के दौरान पैसेंजर ट्रैफिक में होने वाली बढ़ोतरी को मैनेज करने के लिए ईस्टर्न रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस साल होली स्पेशल ट्रेनों के 94 ट्रिप चलाने की योजना बनायी गयी है, ताकि अपने घर या घूमने जाने वाले पैसेंजर्स आसानी से यात्रा कर सकें। ईस्टर्न रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों के 94 ट्रिप चलाने की योजना है।

किन शहरों के बीच चलाए जाएंगे कितने ट्रिप?

रेवले की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10 ट्रिप कोलकाता और रक्सौल (बरौनी के रास्ते), 08 ट्रिप कोलकाता और मधुबनी (बरौनी के रास्ते), 20 ट्रिप कोलकाता और गोरखपुर (पटना के रास्ते), 08 ट्रिप हावड़ा और आनंद विहार (झाझा-किउल-गया के रास्ते), 08 ट्रिप हावड़ा और खातीपुरा (झाझा-किउल-गया के रास्ते), 08 ट्रिप कोलकाता और न्यू जलपाईगुड़ी, 08 ट्रिप सियालदह और पुरी के बीच चलेंगी। इसके अलावा, 06 ट्रिप आसनसोल और गोरखपुर (पटना के रास्ते), 08 ट्रिप मालदह टाउन और आनंद विहार (झाझा-किउल-गया के रास्ते), 08 ट्रिप मालदह टाउन और उधना (किउल-गया के रास्ते) और 08 ट्रिप मालदह और मुंबई (किउल-पटना के रास्ते) के बीच चलाए जाएंगे। इन स्पेशल सर्विस से होली के दौरान यात्रियों को आने-जाने के आसान ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। ईस्टर्न रेलवे जरूरत पड़ने पर खास रूट पर और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए तैयार है।

SCROLL FOR NEXT