सांकेतिक चित्र सांकेतिक चित्र
पश्चिम बंगाल

सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

दो लोगों पर मारपीट और हाथ में काटने का आरोप

Priti Yadavv


न्यू बैरकपुर : न्यू बैरकपुर के खरेर मठ इलाके में सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा साहा ने ज्योतिर्मय बसु उर्फ रंजू और उनकी बेटी बोबी बसु पाइक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, मारपीट करने और हाथ में काटने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार को करीब 3 बजे कचरा सड़क पर डालने को लेकर पूजा का दोनों से विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान अपशब्द कहे जाने का विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान उसके हाथ में काटने से चोट लगने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना के बाद घायल पूजा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसने न्यू बैरकपुर थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT