सांकेतिक टोटो की तस्वीर 
पश्चिम बंगाल

बाहरी टोटो के प्रवेश पर विवाद, मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता घायल

Priti Yadavv

बैरकपुर : टीटागढ़ नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड स्थित विशालाक्षी टोटो स्टैंड में बाहरी टोटो के प्रवेश को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि रूट में बाहरी टोटो के संचालन का विरोध करने पर एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा बैरकपुर-3 मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, टीटागढ़ नगरपालिका के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश गोंड समेत अन्य भाजपा नेता टीटागढ़ थाना पहुंचे। भाजपा नेताओं ने घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभावित भाजपा कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष ने मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा बैरकपुर-3 मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि टीटागढ़ क्षेत्र में इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने बताया कि टीटागढ़ में गुंडागर्दी और अत्याचार का राज स्थापित नहीं होने दिया जाएगा।


SCROLL FOR NEXT